Site icon Grand Gumber News

महिला के पास से 25 प्रतिबंधित नशीली सिरप बरामद एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई, पति की तलाश जारी

थाना सिविल लाइन पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला के पास से 25 नग प्रतिबंधित कोडिन युक्त आनरेक्स सिरप बरामद किया है। आरोपी महिला सरोज श्रीवास को एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।मुखबिर से सूचना मिलने पर उस्लापुर रेलवे स्टेशन के पास पुलिस टीम ने दबिश दी और एक संदिग्ध महिला को थैले के साथ पकड़ा।

तलाशी में 4875 रुपये मूल्य की 25 नशीली सिरप जब्त की गई।गिरफ्तार महिला सरोज श्रीवास तालापारा निवासी है, जबकि उसका पति श्याम श्रीवास फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। कार्रवाई में थाना प्रभारी एस.आर. साहू, सउनि राजेशधर दीवान, आरक्षक सोनू पाल और देवेंद्र दुबे की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Exit mobile version