Site icon Grand Gumber News

महिला दिवस पर बहतराई में खेल महाकुंभ बालिकाओं और महिलाओं ने दिखाया उत्साह और कौशल

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर स्व. बी.आर. यादव राज्य खेल प्रशिक्षण केन्द्र बहतराई में एक दिवसीय महिला खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 12 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की बालिकाओं और महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और कबड्डी, तीरंदाजी, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल तथा हॉकी में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कबड्डी में बालिका आवासीय कबड्डी अकादमी विजेता रही, जबकि हॉकी में टीम ‘ए’ स्व. बी.आर. यादव राज्य हॉकी, बिलासपुर विजेता रही।

तीरंदाजी प्रतियोगिता में सीनियर, जूनियर और मिनी वर्ग की प्रतिभागियों ने शानदार प्रदर्शन किया। बास्केटबॉल में छत्तीसगढ़ टीम विजेता रही और वॉलीबॉल में पुलिस लाइन की टीम ने शीर्ष स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के समापन पर विजेताओं को पुरस्कार राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में केन्द्र के अधिकारी, प्रशिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे और प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

Exit mobile version