Site icon Grand Gumber News

महिला संबंधी गंभीर अपराध में हिर्री पुलिस की त्वरित कार्रवाई एफआईआर दर्ज होते ही आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

हिर्री थाना क्षेत्र में महिला से बलात्कार और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। पीड़िता द्वारा 15 सितंबर को थाना उपस्थित होकर आवेदन देने पर आरोपी पवन बघेल निवासी खरकेना, थाना हिर्री के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया।जांच में सामने आया कि आरोपी ने मई से अगस्त के बीच पीड़िता के साथ बलात्कार किया और जान से मारने की धमकी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर पुलिस ने तुरंत एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

Exit mobile version