सड़क सुरक्षा माह
15 जनवरी से 14 फरवरी के अन्तर्गत यातायात जागरूकता अभियान में आज दिनांक 27/01/2024 को हमारे राजकिशोर नगर के शनि मंदिर प्रांगण से बसंत विहार चौक तक NGO सपना महिला समीति के अगुवाई मे रैली निकाली गई जिसमें मोहल्ले के गणमान्य नागरिकों ने स्कूल के बच्चों ने उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया। इस कार्यक्रम में पुलिस विभाग से DSP श्री संजय साहू जी,
TI सरकंडा श्री विजय चौथरी जी, यातायात sub Inspector श्री उमाशंकर पाण्डेय जी एवं अन्य कर्मचारी गण भी सम्मलित हो कर इस रैली को सफल बनाया, सभी विभागीय अतिथियों का स्वागत रैली के प्रारंभ मे NGO सपना महिला समीति द्वारा किया गया एवं रैली समापन के उपरान्त सभी पुलिस अधिकारियों एवं आऱक्षको को जलपान कराया गया आज के इस कार्यक्रम की पूरी व्यवस्था श्री गुलाब सराफ एवं श्रीमती सपना सराफ द्वारा किया गया एक सराहनीय प्रयास था।
प्रस्तुत है आज की कुछ झलकियां…एन जी ओ समस्त पदाधिकारी ए के कंठ,सुदिप दुबे, कुनाल केडिया,जिग्यासा सराफ,गीता दुबे, चंद्र किशोर प्रसाद, निर्मला गुप्ता, अंजली केवट, सविता गंधर्व,तापस सरकार,मेघा केडिया, यशवंत, सात्त्विक सराफ,सतीश केडिया आदि समस्त सदस्यों की पुनीत कार्य को सफल बनाने में सहयोग रहा इसकी जानकारी अध्यक्ष सपना सराफ ने दिया







