Site icon Grand Gumber News

महिला सशक्तिकरण और रंगों का उत्सव,,छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन ने किया भव्य महिला सम्मान एवं होली मिलन समारोह…

महिलाओं के सम्मान और उनके सशक्तिकरण के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ नागरिक सुरक्षा फाउंडेशन द्वारा तिफरा स्थित एक होटल में भव्य महिला सम्मान एवं होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बनाने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया, साथ ही होली के रंगों के माध्यम से सौहार्द और एकता का संदेश दिया गया। महिला सम्मान एवं होली मिलन समारोह के अवसर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बिलासपुर नगर निगम की नवनिर्वाचित महापौर पूजा विधानी,स्मृति वैष्णव जैन,आरती सिह शामिल हुए। विभिन्न विभागों के अधिकारी, सामाजिक संगठनों के प्रमुख प्रतिनिधि, महिला उद्यमी, शिक्षाविद और समाजसेविकाएं भी इस विशेष समारोह में मौजूद रहीं। आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को रेखांकित करना था।इस आयोजन के दौरान उन महिलाओं को विशेष रूप से सम्मानित किया गया जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर समाज में एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। महिलाओं की सफलता और संघर्ष की कहानियों को साझा किया गया, जिससे उपस्थित जनसमूह को भी प्रेरणा मिली। कार्यक्रम में महिला आयोजकों ने स्मृति चिन्ह देकर अतिथियों को सम्मानित किया और उनकी उपस्थिति के लिए आभार प्रकट किया।महिला सम्मान समारोह के साथ-साथ होली मिलन कार्यक्रम भी इस आयोजन का विशेष आकर्षण रहा। रंगों के इस त्योहार में सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर आपसी प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया। लोक संगीत और नृत्य की प्रस्तुति ने माहौल को और भी आनंदमय बना दिया। इस मौके पर महिलाओं ने अपने अनुभव साझा किए और समाज में महिलाओं के लिए समान अवसरों और सुरक्षा की आवश्यकता पर भी चर्चा की।

आयोजकों ने बताया कि महिलाओं को स्वावलंबी, आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। हर साल की तरह इस बार भी महिला सम्मान एवं होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया, और आने वाले वर्षों में इसे और बड़े स्तर पर आयोजित करने की योजना बनाई जा रही है।इस आयोजन के माध्यम से महिलाओं के योगदान को पहचानने और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने का एक सशक्त संदेश दिया गया। ऐसे कार्यक्रम न केवल महिलाओं को प्रोत्साहित करते हैं, बल्कि समाज में उनके अधिकारों और भूमिका को भी मजबूत करते हैं।

Exit mobile version