Site icon Grand Gumber News

महिला से अभद्रता के आरोप में शहर काजी बर्खास्त वक्फ बोर्ड ने शिकायत के बाद लिया सख्त फैसला

शहर काजी आरिफ अजहरी को वक्फ बोर्ड ने पद से हटा दिया है। उन पर एक महिला को देर रात फोन कर परेशान करने और अश्लील व्यवहार करने के गंभीर आरोप लगे थे। मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई।पीड़ित महिला ने काजी पर देर रात कॉल कर परेशान करने के साथ अनुचित और आपत्तिजनक व्यवहार का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत मिलते ही प्रशासन और संबंधित विभाग हरकत में आ गया और मामले को गंभीरता से लिया गया।वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने त्वरित कार्रवाई करते हुए काजी को तत्काल प्रभाव से पद से बर्खास्त करने का आदेश जारी किया। साथ ही पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है, ताकि सच्चाई सामने आ सके।

Exit mobile version