Site icon Grand Gumber News

मां काली के दरबार में उमड़ी आस्था, सूर्या ने मांगी क्षेत्र की खुशहाली की कामना भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सूर्या ने कहा – धर्म और शिक्षा ही जीवन का मार्ग

मस्तूरी विधानसभा के ग्राम पंचायत देवरी, गतौरा और आसपास के ग्रामों में मां काली की पूजा-अर्चना धूमधाम से की गई। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सूर्या ने मां काली का आशीर्वाद लेकर क्षेत्र की खुशहाली और समृद्धि की कामना की।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि धर्म हमें संस्कृति और संस्कार सिखाता है।

माता-पिता, भाई-बहन और मानवता की सेवा ही सच्चा धर्म है। सूर्या ने युवाओं से अपील की कि वे संगीत, शिक्षा और सेवा के मार्ग पर चलकर समाज में अपनी पहचान बनाएं।उन्होंने बच्चों से कहा कि माता-पिता की बातों को जरूर सुनें, क्योंकि वे ही सच्चे शुभचिंतक हैं।

शिक्षा को जीवन का सबसे बड़ा हथियार बताते हुए सूर्या ने कहा कि शिक्षित व्यक्ति का हर जगह सम्मान होता है। कार्यक्रम में सरपंच रूबी रात्रे सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Exit mobile version