Site icon Grand Gumber News

मां त्रिपुर सुंदरी मंदिर में शारदीय नवरात्रि महोत्सव की शुरुआत ग्यारह सौ ग्यारह दीप प्रज्वलित, नौ दिन तक होंगे धार्मिक अनुष्ठान

हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी न्यू लोको कॉलोनी स्थित महामारी माई त्रिपुर सुंदरी मंदिर में शारदीय नवरात्रि पर्व का शुभारंभ हो गया है। यहां मां राजराजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी के रूप में विराजमान हैं। प्रथम दिवस पर विधिवत घट स्थापना कर मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना की गई।मंदिर परिसर में 1111 दीप प्रज्वलित कर भक्तों ने मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही मनोकामना दीप भी जलाए गए।

भक्तों की मंगलकामना और समृद्धि हेतु चंडी पाठ, ललिता सहस्त्रनाम और देवी भागवत का पाठ नौ दिनों तक विधिविधान से संपन्न किया जाएगा।भक्तगणों का कहना है कि मां भगवती के दरबार में जो भी श्रद्धालु सच्चे मन से मनोकामना करता है, उसकी हर इच्छा पूर्ण होती है। इस वर्ष मां सिंह पर विराजमान हैं, जो कि पूरे नौ दिनों तक विशेष रूप से शुभ और समृद्धि के संकेत माने जा रहे हैं।

भक्त परिवार सहित प्रतिवर्ष की तरह दीप प्रज्ज्वलन में शामिल हुए। इस अवसर पर सभी श्रद्धालुओं को नवरात्रि पर्व की शुभकामनाएं दी गईं और आह्वान किया गया कि वे अवश्य मां त्रिपुर सुंदरी मंदिर आकर मां का आशीर्वाद प्राप्त करें।

Exit mobile version