Site icon Grand Gumber News

मां दंतेश्वरी मंदिर में संदिग्ध चोरी, मुख्य फाटक टूटा शहर के प्रमुख मंदिर की सुरक्षा पर उठे सवाल

बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी मंदिर में बीती रात संदिग्ध चोरी की घटना से हड़कंप मच गया। अज्ञात चोरों ने मंदिर का मुख्य फाटक तोड़कर भीतर प्रवेश किया, जिसका खुलासा सुबह उस समय हुआ जब पुजारी और मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्य मंदिर पहुंचे।घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि मंदिर से कोई आभूषण या अन्य संपत्ति चोरी हुई है या नहीं। मंदिर प्रबंधन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है।पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की तलाश जारी है। बीच शहर में स्थित जिले के सबसे प्रमुख मंदिर में हुई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।इधर श्रद्धालुओं में घटना को लेकर रोष और चिंता का माहौल है। जगदलपुर तहसीलदार राहुल गुप्ता ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और पुलिस प्रशासन को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।

Exit mobile version