Site icon Grand Gumber News

माइनिंग विभाग की बड़ी कार्रवाई अवैध रेत परिवहन करते 3 ट्रैक्टर जब्त, प्रशासन सख्त, अब बख्शे नहीं जाएंगे अवैध रेत माफिया।

रायगढ़ माइनिंग विभाग ने अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर कड़ी कार्रवाई करते हुए 3 ट्रैक्टरों को पकड़कर कोतरा थाना में जमा कराया।यह कार्रवाई कलेक्टर के निर्देश पर की गई। मौके पर पार्षद और माइनिंग अधिकारियों के बीच तीखी बहस भी देखने को मिली।जबकि माइनिंग विभाग ने साफ किया है कि अवैध रेत उत्खनन और ट्रांसपोर्टिंग पर आगे भी लगातार कार्रवाई की जाएगी। देखा जा रहा है कि पिछले कुछ समय से लगातार नदियों से अवैध उत्खनन की बातें सामने आ रही है और यह सब इसलिए हो रहा है क्योंकि सरकार के द्वारा जो वैध रेत घाट है उन्हें स्वीकृति नहीं दी गई है जिसकी वजह से यह अवैध उत्खनन की वजह सामने आ रही है मौजूदा समय में ज्यादातर रेट घाट के समय खत्म हो चुके हैं तो वहीं 15 जून से नदियों में रेत उत्खनन पर प्रतिबंध भी लग गया है लेकिन उसके बाद भी जिस तरह से लगातार माइनिंग विभाग के द्वारा कार्रवाई की जा रही है यह दर्शा रहा है कि शासन को इस दिशा में सख्त होना होगा और जो वैध रेत घाट स्वीकृत है उन्हें ही खनन की अनुमति दे ताकि सरकार को राजस्व का नुकसान ना हो।

Exit mobile version