Site icon Grand Gumber News

मानव-हाथी संघर्ष कम करने बिलासपुर वन मंडल की बड़ी पहल निगरानी, मुआवजा और गज गलियारों को मजबूत कर रहा वन विभाग

बिलासपुर वन मंडल ने मानव-हाथी संघर्ष को कम करने के लिए 2025 में निगरानी बढ़ाने, ट्रैकिंग दल, हाथी मित्र दल और रात्रि गश्ती जैसी व्यवस्थाओं को मजबूत किया है।

अक्टूबर तक जनहानि, पशुहानि और फसल क्षति समेत विभिन्न मदों में 4 करोड़ से अधिक का मुआवजा दिया गया।हाथियों की गतिविधियों पर सतत नजर, गज गलियारों का सुधार, सोलर लाइट व साइनेज स्थापना, ग्रामीण सूचना तंत्र और किसानों को सुरक्षा प्रशिक्षण जैसे उपाय जारी हैं। वन विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने और हाथियों के दिखते ही तुरंत सूचना देने की अपील की है।

Exit mobile version