Site icon Grand Gumber News

मानसून ने पकड़ी रफ्तार, बिलासपुर समेत कई राज्यों में बारिश के आसार,गरज-चमक के साथ बारिश शुरू, छत्तीसगढ़ में 15 जून को और सक्रिय रहेगा सिस्टम

दक्षिण-पश्चिम मानसून अब अपनी पूरी रफ्तार पकड़ता दिख रहा है। भारतीय मौसम विभाग ने अगले दो दिनों में गुजरात, विदर्भ, छत्तीसगढ़ और ओडिशा के और हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने की संभावना जताई है। शनिवार शाम बिलासपुर में मौसम ने अचानक करवट ली और गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत मिली है।मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, विभिन्न मौसमी सिस्टम जैसे मराठवाड़ा से तटीय आंध्रप्रदेश तक फैली ट्रफ लाइन, बंगाल की खाड़ी और दक्षिण ओडिशा के आसपास सक्रिय चक्रवाती परिसंचरण, और ऊपरी हवा में पश्चिमी विक्षोभ मानसून को और मजबूत कर रहे हैं। इन सिस्टमों की वजह से प्रदेश में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है और अगले कुछ घंटों तक रुक-रुक कर बारिश जारी रह सकती है।छत्तीसगढ़ में 15 जून को भी कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग और प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान खुले में निकलने से बचें, पेड़ों और कच्चे ढांचों से दूर रहें और बिजली उपकरणों का उपयोग सावधानी से करें ताकि किसी भी अनहोनी से बचा जा सके।

Exit mobile version