Site icon Grand Gumber News

मानसून में सूखे रुख के बाद सावन में बदरे बरसा से किसानों के चेहरे में छाई मुस्कान, देर से शुरू हुई किसानी ने अब पकड़ी जोर।

तखतपुर क्षेत्र में धान का रोपा लगाने का कार्य अभी जोरों पर है। क्षेत्र में वर्षा अभी तक अच्छी हुई है पर इस वर्ष देर से वर्षा होने के कारण धान की बुआई पिछड़ गई है। इस बार गैर पारंपरिक कृषि पद्धति देखने को मिल रही है पहले बैल से खेती की जाती थी अब ट्रैक्टर जैसे मशीनों का उपयोग कृषि कार्य में किया जा रहा है देर से वर्षा होने के कारण तखतपुर क्षेत्र में कृषि कार्य कुछ पीछे रह गया है।

जिसे पूरा करने के लिए क्षेत्र के किसान आनंन फ़ानन में रोपा लगाने का कार्य पूरा कर रहे हैं जिससे खेत में काम करने वाले श्रमिकों की भी कमी हो गई है क्षेत्र के किसान अधिक से अधिक पैसा खर्च करके अपने खेत में धान लगाने के कार्य को पूरा कर रहे हैं उम्मीद है कि आने वाले समय में क्षेत्र के किसानों को धान से अच्छी आमदनी हो जाएगी।

Exit mobile version