Site icon Grand Gumber News

मानिकपुर घाट के झाड़ियों के बीच अर्धनग्न अवस्था में सड़ी गली लाश मिलने से सनसनी।

थाना तोरवा क्षेत्र अंतर्गत मानिकपुर घाट के झाड़ियों के बीच अर्धनग्न अवस्था में सड़ी गली लाश मिलने से सनसनी फैल गयी।सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव और आसपास मिले इंजेक्शन, शराब की बोतलें और एक 5 लीटर के डिब्बे को जब्त कर मामले को विवेचना में लिया है।

रविवार की सुबह थाना तोरवा क्षेत्र के मानिकपुर घाट में झाड़ियों के बीच खुले में शौच करने गए ग्रामीणों ने कुछ दिन पुरानी सड़ी गली लाश देखी। लाश मिलने की खबर से आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके से ग्रामीणों ने इसकी सूचना तोरवा पुलिस को दी।जहां मौकाए वारदात पर पहुंचकर तोरवा पुलिस ने झाड़ियां के बीच अर्धनग्न अवस्था में मौजूद कई दिन पुरानी लाश को बाहर निकाला और मौके पर ही मामले की तफ्तीश करनी शुरू कर दी। इस दौरान तोरवा पुलिस को घटनास्थल में शराब की बोतलें, इंजेक्शन और पेट्रोल डीजल या मिट्टी तेल रखने वाला एक पांच लीटर का डिब्बा भी मिला है। कुछ समय तक पुलिस ने घटनास्थल पर ही रहकर शव की शिनाख्ती करने की कोशिश में जुटी रही।हालांकि जब कुछ देर बीत जाने के बाद भी शव की पहचान नहीं हो सकी तो पुलिस ने लाश और घटना स्थल पर मिले इंजेक्शन, डिब्बा और शराब की बोतल को जप्त कर मामले को विवेचना में लिया है।

तोरवा पुलिस से लाश के संबंध में अभी किसी तरह की भी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। इसलिए यह हादसा है या हत्या अभी कुछ भी कह पाना संभव नहीं है। चुकी लाश कुछ दिनों पुरानी थी और सड़ गल गई थी। इसलिए पुलिस ने लाश का पोस्टमार्टम कार्यवाही कर अंतिम संस्कार करवा दिया है वहीं घटनास्थल पर मिले इंजेक्शन शराब की बोतल सहित अन्य काम के सामान को आधार मानकर हर एक पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है।फिलहाल यही उम्मीद जताई जा रही है कि पीएम रिपोर्ट और घटनास्थल पर मिले सामान के आधार पर जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

Exit mobile version