
थाना सकरी क्षेत्र के पेण्डारी में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां पड़ोसियों ने मिलकर धारदार हथियार और लाठी से एक परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना में कई लोग घायल हुए, जबकि उषा बघेल गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका इलाज सिम्स बिलासपुर में जारी है।मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों—अर्जुन, लक्ष्मण, दिलीप, सुमित्रा बघेल सहित एक विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर की गई। आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, जबकि आगे की जांच जारी है।




