Site icon Grand Gumber News

मितानिनों की मांगों को लेकर बढ़ा तनाव, धरना देने रायपुर जा रहीं मितानिनों को पुलिस ने रोका,मानदेय वृद्धि, नियमितीकरण और ठेकाप्रथा खत्म करने की मांग पर अड़ीं मितानिनें…

जांजगीर-चांपा जिले की मितानिनों ने अपनी लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर शुक्रवार को विरोध प्रदर्शन दर्ज किया। जिले भर की सैकड़ों मितानिन रायपुर के तूता में शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन के लिए रवाना हो रही थीं, लेकिन शिवरीनारायण पुलिस ने उन्हें शबरी सेतु के पास रोक लिया।मितानिनों की मुख्य मांगें हैं – मानदेय में 50% की वृद्धि, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन में समावेशन, नियमितीकरण और ठेका प्रथा को समाप्त करना। उनका कहना है कि वे वर्षों से ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रही हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें आज भी अस्थायी कर्मचारी की तरह जाता है। उनकी मेहनत और सेवाओं का उचित मूल्य नहीं मिल रहा।धरना प्रदर्शन में शामिल मितानिनों ने बताया कि वे सिर्फ अपने अधिकारों की मांग कर रही हैं और यह प्रदर्शन पूरी तरह से शांतिपूर्ण था। उन्होंने शासन से जल्द निर्णय लेने की अपील की है, जिससे उन्हें स्थायित्व और सम्मानजनक मानदेय मिल सके।पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद मितानिनों में नाराजगी देखी गई, लेकिन उन्होंने संयम बरतते हुए सड़क किनारे ही विरोध जताया। मितानिनों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं, तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगी।

Exit mobile version