Site icon Grand Gumber News

मिनीबस्ती-तालापारा-उसुलापुर में बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,18 बदमाश पकड़े गए, आर्म्स एक्ट, जुआ एक्ट और प्रतिबंधात्मक धाराओं में केस दर्ज…

बिलासपुर :- सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पुलिस ने रात्रिकालीन विशेष अभियान चलाकर मिनीबस्ती, तालापारा और उसलापुर क्षेत्र में दबिश दी। लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर यह कार्रवाई की गई।मिनीबस्ती इलाके से तीन युवकों को हथियारों के साथ पकड़ा गया, जिन पर आर्म्स एक्ट की धाराओं 25 और 27 के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।तालापारा में पुलिस ने जुआ अड्डे पर छापा मारकर छह आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा और उनके खिलाफ जुआ एक्ट के तहत केस दर्ज किया।इसके अलावा मिनीबस्ती, तालापारा और उसलापुर क्षेत्र के 11 असामाजिक तत्वों पर धारा 170 बीएनएसएस के तहत प्रतिबंधक कार्रवाई की गई। पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि शहर में अशांति फैलाने वालों पर लगातार सख़्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Exit mobile version