Site icon Grand Gumber News

मिल में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 68,000 रु बरामद

मिल में लगे ताला को तोड़कर चोरी करने वाले आरोपी को भाटापारा ग्रामीण पुलिस ने पकड़ा है। आरोपी ने ग्राम तरेंगा स्थित पशु आहार मिल ऑफिस से नगद 68,000 रु चोरी किया था। 8 नवंबर की शाम डिगेश साहू अपने मिल में ताला लगाकर घर चला गया था। अगले दिन लौटा तो देखा कि मिल के ऑफिस में लगा ताला टूटा हुआ है और ऑफिस के दराज में रखे नगद 68,000 रु गायब है ।शिकायत के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी की मदद से चोर की तलाश की। संदेह के आधार पर रितेश यादव को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया तो उसने चोरी की बात स्वीकार कर ली। चोरी के आरोप में झलपा हिर्री निवासी रितेश यादव को गिरफ्तार किया गया है।

Exit mobile version