Site icon Grand Gumber News

मुंगेली नाका चौक में पटाखों की दुकानों पर उमड़ी भीड़,फैंसी पटाखों ने खींचा लोगों का ध्यान, फायर ब्रिगेड की व्यवस्था नहीं

धनतेरस के दिन मुंगेली नाका चौक स्थित मैदान में लगे पटाखा बाजार में दिनभर खरीदारों की भारी भीड़ रही। फैंसी और नई किस्म के पटाखों के चलते यहां रौनक देखने लायक थी। जीएसटी कम होने से इस बार कीमतों में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं हुई, जिससे लोगों की खरीदारी और बढ़ गई। दीवाली तक यहां भीड़ और बढ़ने की संभावना है।नगर निगम ने बाजार में सफाई व्यवस्था तो की है, लेकिन फायर ब्रिगेड की सुविधा नहीं दी गई है। अस्थाई पटाखा संघ के अध्यक्ष सुनील बाजपेयी ने बताया कि पिछले दो वर्षों से फायर ब्रिगेड नहीं दी जा रही है, जबकि सभी दुकानें जिला प्रशासन के दिशा-निर्देशों के तहत लगाई गई हैं। उन्होंने आपात स्थिति में फायर ब्रिगेड और अन्य सुरक्षा सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है।

Exit mobile version