Site icon Grand Gumber News

मुंगेली पुलिस ने तीन आदतन चोर को गिरफ्तार कर बरामद किए 5 मोटर साइकिल।

चोरी की पांच मोटर साइकल सहित आदतन चोरों को गिरफ्तार करने मे मुंगेली पुलिस को सफलता मिली है, साथ ही ATM लूट करने वाले आरोपी को भी पुलिस ने सलाखों के पीछे भेज दिया है।पूरा मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का हैं जहां 22 अगस्त को नगर एवं क्षेत्र के अलग-अलग जगहों से पांच मोटर साईकिल की चोरी हुई थी जिसकी शिकायत पर मुंगेली पुलिस ने सरगर्मी से खोजबीन की।

जिसमें आदतन आरोपी शिवकुमार, श्रवण कुमार, ईश्वर कुमार तीनों को गिरफ्तार कर कड़ाई से पूछताछ करने से पता चला कि शहर के अलग-अलग जगहों से हुए मोटरसाइकिल की चोरी उनके द्वारा की गई हैं। मोटसाइकलों की कीमत लगभग 2 लाख 28 हजार रुपये हैं। तीनो आदतन आरोपी हैं और अलग-अलग गांवो के रहने वाले हैं।

Exit mobile version