36.4 C
Bilāspur
Monday, April 6, 2026
spot_img

मुंगेली भाजपा युवा मोर्चा ने पुतला दहन कर किया आक्रोश व्यक्त, पीएम की माता को गाली देने के विरोध में किया प्रदर्शन

मुंगेली। कांग्रेस और आरजेडी की संयुक्त रैली में लगाए गए आपत्तिजनक नारों के विरोध में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने राहुल गांधी और तेजस्वी यादव के पुतलों का दहन किया।

यह विरोध प्रदर्शन मुंगेली पुराना बस स्टैंड स्थित परशुरामजी चौक पर किया गया, जहां भाजपाई कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी करते हुए अपना आक्रोश व्यक्त किया। जिला भाजपा महामंत्री अमितेश विज्जू आर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माताजी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी देश की मातृशक्ति का अपमान है।

उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसी ओछी राजनीति को जनता किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेगी। भाजपा का यह पुतला दहन मातृशक्ति के सम्मान की रक्षा का सशक्त संदेश है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय से पुतले के साथ जुलूस की शक्ल में परशुरामजी चौक तक रैली निकाली। रास्ते भर कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस और आरजेडी के खिलाफ नारे लगाए और जनसभा में महिलाओं के सम्मान को लेकर किए गए कथित अपमान की निंदा की।

इस मौके पर जिला भाजपा अध्यक्ष दीनानाथ केशरवानी ने कहा कि भारत देश में नारी शक्ति की पूजा-अर्चना की जाती है और माँ को सर्वोच्च स्थान दिया गया है। ऐसे में प्रधानमंत्री की माताजी को गाली देना पूरे देश की माताओं और बहनों का अपमान है। भाजपा इस तरह की राजनीति का कड़ा विरोध करती है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे और उन्होंने एक सुर में कहा कि मातृशक्ति के सम्मान पर किसी भी तरह का आघात सहन नहीं किया जाएगा। कार्यकर्ताओं का कहना था कि आने वाले समय में जनता इस प्रकार की राजनीति करने वालों को करारा जवाब देगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles