
कोतवाली थाना क्षेत्र मे रहने वाली टीचर 4 नवंबर की सुबह 8 बजे पढ़ाने के लिए स्कूल जा रही थी। मध्य नगरी चौक के पास अनीमेष श्रीवास्तव नामक युवक ने उसका पीछा करते हुए उसका रास्ता रोका और उसके साथ अभद्रता करने लगा। युवती ने मना किया तो बदमाश युवक ने उसके साथ आपत्तिजनक हरकत करते हुए उसे जान से मारने की धमकी भी दी। इसकी शिकायत शिक्षिका द्वारा कोतवाली थाने में की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्काल कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। जैसे ही इसकी जानकारी आरोपी युवक को हुई वह मामला दर्ज होते ही फरार हो गया। अनिमेष श्रीवास्तव को पुलिस लगातार तलाश कर ही रही थी। जिसकी सूचना मिलने पर तत्काल कोतवाली पुलिस ने ठाकुर देव मंदिर के पास पुराना बस स्टैंड मुंगेली से युवक को गिरफ्तार किया है।




