Site icon Grand Gumber News

मुंबई में घटित घटना से सबक लेकर बिलासपुर नगर निगम ने सतर्कता बरतते हुए शहर के सभी संवेदनशील होर्डिंग्स निकाले।

पिछले दिनों मुंबई के घाटकोपर में एक बड़ी होर्डिंग नीचे गिर गई जिससे 16 लोगों की मृत्यु हो गई तो कई अन्य घायल हो गए इस बड़ी दुर्घटना के बाद अब पूरे देश भर में होर्डिंग्स को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है बिलासपुर की बात करें तो बिलासपुर नगर निगम ने शहर के सभी संवेदनशील होर्डिंग्स को लेकर अभियान शुरू कर दिया है इसी के लिए नगर निगम ने सभी होर्डिंग संचालकों के साथ बैठक करके संवेदनशील होर्डिग को हटाने को लेकर निर्देश जारी कर दिया है खास तौर पर उन स्थानों को चिन्हित किया जा रहा है जहां होर्डिंग की वजह से दुर्घटना हो सकती है।

इसके अलावा नगर निगम ने होडिंग एडवरटाइजर्स को स्ट्रक्चरल सर्टिफिकेट लेने के साथ सभी होर्डिंग का बीमा करने के भी निर्देश दिए हैं ताकि अप्रिय स्थिति में इस पर रोकथाम किया जा सके इन सब के लिए एक सप्ताह का वक्त दिया गया है जिसमें इन सभी औपचारिकताओं को होर्डिंग एडवरटाइजर्स को पूरा करना होगा।

Exit mobile version