Site icon Grand Gumber News

मुक्तिधाम सरकंडा के पास स्थित नाले से आईपैड,पेन एवं अन्य सामान जप्त,नगद राशि एवं समान हुआ बरामद

बिलासपुर / प्रार्थी डॉक्टर सोमेंद्र सिंह ठाकुर थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया की साम 4:30 बजे बिलासा ब्लड बैंक सिम्स के सामने अपनी कार को खड़ी करके ब्लड बैंक के अंदर चला गया और वापस करीब 5:30 बजे आया तो देखा कि उसकी होंडा wrv कार में रखें उसके बैग एवं पैसे को कोई चोरी कर लिया है जिसमें 85000 रुपए नगद एवं एक नग आईपैड , पेन एवं चार्जर जुमला कीमत 1,29000 रुपए एवं स्टील का पानी बॉटल एक नग रखा हुआ था जिस पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया था घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया गया था जिन्होंने घटना को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात चोर को पकड़ने हेतु कड़े निर्देश दिए थे जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक( शहर) राजेंद्र जयसवाल नगर पुलिस अधीक्षक सिटी कोतवाली पूजा कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रदीप आर्य द्वारा टीम का गठन किया गया एवं घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा को खंगाला गया जिसमें एक संदेही व्यक्ति असलम खान पिता स्वर्गीय अहमद खान उम्र 35 साल निवासी रामकृष्ण नगर मौपका थाना सरकंडा जिला बिलासपुर
कार के आसपास देखा गया जिसे सीसीटीवी फुटेज दिखाकर पूछताछ किया गया जिसने अपना जुर्म स्वीकार किया चोरी किए बैग को सरकंडा मुक्तिधाम के पास स्थित नाले में फेंकना बताया एवं जो पैसे पॉलीथिन में थे उन्हें अपने पास छुपा कर रखना बताया तथा जो पैसे बैग में थे वह बैक के साथ फेंकना बताया नाले का तलाश करने पर बैग 100 मीटर आगे जाकर नाले में फंसा हुआ बरामद किया गया जिसका चैन खुला हुआ था आईपैड,पेन, एवं पानी की बॉटल बरामद की गई घटना में प्रयुक्त ऑटो क्रमांक CG10-AS-6594 जप्त किया गया आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया.

Exit mobile version