Site icon Grand Gumber News

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत कराया गया 247 जोड़ों का सामूहिक विवाह

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के अंतर्गत कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखण्ड के पसान मिनी स्टेडियम में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 247 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे।

नव दाम्पत्यों को कैबिनेट मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में समाज के प्रमुख नेता एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे और विवाह सम्पन्न होने पर वर-वधुओं को आशीर्वाद दिया।

Exit mobile version