Site icon Grand Gumber News

मुख्यमंत्री का ओएसडी बनकर NTPC अफसर को धमकाने वाला दबोचा ,सीपत पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपी आकाश सिंह गिरफ्तार…

बिलासपुर :- सीपत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उस शख्स को गिरफ्तार किया है, जिसने खुद को मुख्यमंत्री का विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी बताकर एनटीपीसी सीपत के कार्यकारी निदेशक विजय कृष्ण पांडेय को धमकाया था। आरोपी फोन पर पावर स्टेशन बंद करवाने और पुलिया निर्माण की स्वीकृति रोकने जैसी धमकियां दे रहा था।पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान आकाश सिंह राजपूत निवासी खैरागढ़, जिला गंडई छुईखदान के रूप में हुई है।उसने अपने मोबाइल से कॉल कर झूठी पहचान दी और अधिकारियों को डराने का प्रयास किया। शिकायत पर थाना सीपत में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई और साइबर सेल की मदद से आरोपी का लोकेशन ट्रेस किया गया।टीम तत्काल खैरागढ़ रवाना हुई और आरोपी को उसके घर से हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार किया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोबाइल जब्त कर लिया है। आरोपी को मिथ्या प्रतिरूपण और धमकी की धाराओं में गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Exit mobile version