Site icon Grand Gumber News

मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर उतरा गौरेला पेंड्रा मरवाही के चुकता पानी में ग्रामीणों से जानी उनकी समस्या, ग्राम में हाई स्कूल उन्नयन की सौगात

सुशासन तिहार कार्यक्रम के तहत सोमवार को मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर गौरेला पेंड्रा मरवाही के चुकता पानी में उतरा इस दौरान उन्होंने मरवाही विधायक के साथ ग्रामीणों की समस्या से रूबरू होते हुए उन्हें निदान करने का आश्वासन दिया वहीं उन्होंने क्षेत्र में स्कूलों के विकास के साथ बुनियादी सुविधाओं को बेहतर करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सुशासन तिहार के अवसर में आकस्मिक दौरे पर गौरैला पेंड्रा मरवाही जिले के बैगा बाहुल्य ग्राम चुकतीपानी में हेलीकाप्टर से उतरे,गाँव में स्कूल परिसर में महुआ पेंड़ के नीचे मरवाही विधायक प्रणव मरपच्ची के साथ खटिया में बैठकर सुशासन तिहार की चौपाल लगाई।

बैगा बाहुलय गांव के ग्रामीणों नें गुलदस्ता देकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री साय ने आम जनताओं का समस्या सुने और समस्याओं का समाधान भी किया साथ अधिकारियों को जल्द ही ग्रामीणों की समस्या का समाधान करने की निर्देश दिए। चुकतीपानी गांव में पानी की समस्या को लेकर आम जानताओं ने सीधे मुख्यमंत्री से शिकायत किया जिसको लेकर मुख्यमंत्री ने बगल में ही पानी टंकी में ओवरफ्लो और नल जल योजना प्रधान मंत्री की महत्वाकांक्षी योजना है जिसमें लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करने को लेकर पीएचई के सब इंजीनियर को भी जमकर फटकार लगाई। साथ ही गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना को लेकर जिले के कलेक्टर को कहा कि छोटा जिला होने के बावजूद भी आवास निर्माण एवं अन्य कार्यों में तेजी नहीं है। घर-घर जाकर सरकार की योजनाएं और निर्माण कार्यों की जायजा लेने के आवश्यक निर्देश दिए।

चुकतीपानी में मुख्यमंत्री ने घोषणा किया जिसमें मिडिल स्कूल का मरम्मत और मिडिल स्कूल ग्राउंड को मिली स्टेडियम में विकसित किया जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के साथ प्रमुख सचिव अमिताभ जैन, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव पी दयानंद साथ में उपस्थित रहे। साथ ही जिला पंचायत अध्यक्ष समीरा पैकरा व उपाध्यक्ष राजा उपेंद्र बहादुर सिंह मौजूद रहे।वही मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने सुशासन के माध्यम से प्रदेश में जनता के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने के साथ ही राज्य में सुशासन वाली सरकार के बहुत अच्छे ढंग से किए जाने की बात कही।

Exit mobile version