Site icon Grand Gumber News

मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में सिंचाई परियोजना मंडल की बैठक संपन्न,प्रदेश में 14 नई सिंचाई योजनाओं को मिली सैद्धांतिक मंजूरी

रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ सिंचाई परियोजना मंडल की 33वीं बैठक हुई, जिसमें सिंचाई क्षमता बढ़ाने, भूजल स्तर सुधारने और शहरी पेयजल आपूर्ति मजबूत करने पर चर्चा की गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि उत्पादन और किसानों की आय बढ़ाने के लिए सिंचाई नेटवर्क का विस्तार सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है।

बैठक में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के लिए 14 नई सिंचाई परियोजनाओं को सैद्धांतिक सहमति मिली, जिनसे लगभग 1 लाख हेक्टेयर अतिरिक्त सिंचाई क्षमता बढ़ेगी। इनमें बस्तर, सरगुजा, बिलासपुर, जशपुर, जांजगीर-चांपा, गरियाबंद और रायपुर सहित कई जिलों की प्रमुख योजनाएँ शामिल हैं। बैठक में उप मुख्यमंत्री, मंत्रीमंडल के सदस्य और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Exit mobile version