Site icon Grand Gumber News

मुख्यमंत्री ने किया वंदे मातरम उद्यान और एसटीपी का लोकार्पण, जवाली नाले के पानी को साफ कर भेजा जाएगा अरपा नदी में स्वतंत्रता सेनानियों के परिवार का हुआ सम्मान

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शनिवार को बिलासपुर के दौरे पर थे इस दौरान उन्होंने पुराने बस स्टैंड में बने वंदे मातरम उद्यान और एसपी का लोकार्पण किया 7 करोड रुपए की लागत से बने इस नए ड्यूल पाइपिंग प्रोजेक्ट के लिए पचरी घाट में स्थापित एसटीपी मैं भेजा जाएगा जहां से उसे फिल्टर करने के बाद अर्पण नदी में छोड़ा जाएगा बताया जा रहा है

कि 10 लाख लीटर पानी प्रतिदिन क्षमता इस परियोजना की होगी जिससे जवाली नाले से आने वाले पानी को साफ किया जाएगा इस परियोजना की क्षमता 1 लाख लीटर ओवरहेड टैंक भी बनाया गया है और साफ पानी के लिए दो अलग-अलग आउटलेट बनाए गए हैं इसके अलावा मुख्यमंत्री ने यहां स्वतंत्रता सेनानियों का भी सम्मान भी किया जिसमें 25 शहर के स्वतंत्रता सेनानियों को मुख्यमंत्री ने शाल श्रीफल देकर उन्हें सम्मानित किया।

Exit mobile version