Site icon Grand Gumber News

मुख्यमंत्री ने बिलासपुर को दी 26.93 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात अटल परिसर में कार्यक्रम, अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर प्रवास के दौरान जिले को विकास की बड़ी सौगात दी। अरपा रिवर व्यू स्थित अटल परिसर में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने 26 करोड़ 93 लाख रुपए की लागत से विभिन्न निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। साथ ही आधुनिक भारत के शिल्पी भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का अनावरण भी किया गया।इस अवसर पर लगभग 12.43 करोड़ रुपए की लागत से पूर्ण हुए कार्यों का लोकार्पण किया गया। इनमें अटल परिसर निर्माण, मराठी कन्या शाला में प्रथम तल निर्माण, इमलीपारा में व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स और रक्षित आरक्षी केंद्र जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं। इन परियोजनाओं से शहर की अधोसंरचना मजबूत होगी और नागरिक सुविधाओं में सुधार आएगा।

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का व्यक्तित्व देश और प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण में अहम भूमिका निभाई। अटल परिसर और उनकी प्रतिमा उनके विचारों और योगदान को सहेजने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने यह भी कहा कि रात्रि और आपातकालीन सेवाओं सहित विकास कार्यों से बिलासपुर को नई पहचान मिलेगी।कार्यक्रम के दौरान लगभग 14.50 करोड़ रुपए की लागत वाले नए कार्यों का भूमिपूजन भी किया गया, जिसमें अरपा क्षेत्र में सड़क, नाला और पिचिंग कार्य, जरहाभाठा में सड़क चौड़ीकरण तथा उसलापुर में बिरसा मुंडा की प्रतिमा निर्माण शामिल है। इस मौके पर जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही, जिससे कार्यक्रम की गरिमा और बढ़ गई।

Exit mobile version