Site icon Grand Gumber News

मुख्यमंत्री ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित बड़ी संख्या में छात्र हुए शामिल, मेघावी बच्चों का सम्मान उनके लिए जीवन का सबसे स्वर्णिम पल…

बिलासपुर– शासकीय स्कूलों के मेधावी बच्चों को सम्मानित कर उन्हें बेहतर शिक्षा के लिए प्रोत्साहन करने का काम पिछले दिनों एक न्यास के द्वारा किया जा रहा है यह न्यास प्रतिवर्ष मेघावी बच्चों को प्रशस्ति पत्र और मोमेंटो प्रदान करता है जिससे यह बच्चे आने वाले समय में बेहतर शिक्षा के माध्यम से अपना भविष्य उज्जवल दिशा की ओर अग्रसर कर सके किसी कड़ी में मंगलवार को कोनी स्थित गुरु घासीदास केंद्र विश्वविद्यालय के रजत जयंती सभागार में मेधावी छात्रों के लिए सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री अरुण साव सहित भाजपा के सभी विधायक और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे इस मौके पर मुख्यमंत्री ने उपस्थित विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान करना केवल गर्व का क्षण नहीं, बल्कि नए भारत के उज्ज्वल भविष्य के प्रति हमारे विश्वास का प्रमाण है। शिक्षा ही विकास का सबसे मजबूत स्तंभ है और प्रदेश सरकार संकल्पित है कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हर बच्चे तक पहुंचे। वहीं उपमुख्यमंत्री अरुण साव अपने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षा जीवन का महत्वपूर्ण अंग है और इसे हर बच्चे को जोड़कर अपना भविष्य उज्जवल करना चाहिए इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को मार्गदर्शन करते हुए कहा कि शिक्षा में कभी डिप्रेशन नहीं आना चाहिए क्योंकि यही से बच्चों के अंदर की शिक्षा खत्म होने लगती है ऐसे में उन्होंने विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा के लिए जहां प्रेरित किया तो वही आयोजकों को भी इस बेहतर और पुनीत कार्य के लिए बधाई दी।

Exit mobile version