Site icon Grand Gumber News

मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 शुरू, उपभोक्ताओं को बड़ी राहत बिलासपुर क्षेत्र के 5.91 लाख उपभोक्ताओं को सरचार्ज में 100% तक छूट

छत्तीसगढ़ सीएम विष्णु देव साय ने रायपुर के अटल बिहारी सभागार में मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना 2026 का शुभारंभ किया। योजना के तहत बीपीएल, घरेलू और कृषि श्रेणी के निम्नदाब उपभोक्ताओं को बिजली बिल के सरचार्ज में 100 प्रतिशत तक छूट दी जाएगी। यह योजना 30 जून 2026 तक लागू रहेगी और उपभोक्ता बकाया राशि जमा कर इसका लाभ ले सकेंगे।

छत्तीसगढ़ विद्युत वितरण कम्पनी के बिलासपुर क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक ए.के. अंबस्थ के अनुसार इस योजना से बिलासपुर क्षेत्र के करीब 5.91 लाख उपभोक्ताओं को राहत मिल सकती है। इसमें बीपीएल के 2.83 लाख, घरेलू के 2.52 लाख और कृषि श्रेणी के 56 हजार उपभोक्ता शामिल हैं। योजना का लाभ लेने के लिए उपभोक्ता ऑनलाइन या नजदीकी विद्युत कार्यालय में पंजीयन कर सकते हैं।

Exit mobile version