Site icon Grand Gumber News

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जशपुर आगमन, करमा नृत्य के साथ हुआ भव्य स्वागत ग्राम कण्डोरा पहुंचे मुख्यमंत्री का पारंपरिक अंदाज़ में हुआ अभिनंदन

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय रविवार को ग्राम कण्डोरा पहुंचे, जहां उनका आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यक्रम का आयोजन माध्यमिक विद्यालय खेल मैदान हेलीपैड पर किया गया था, जहां लोगों ने मुख्यमंत्री के आगमन पर हर्ष व्यक्त किया।इस मौके पर सांसद राधेश्याम राठिया, कमिश्नर नरेंद्र दुग्गा, आईजी दीपक कुमार झा, कलेक्टर रोहित व्यास, पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह, वनमंडलाधिकारी शशि कुमार सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और रौतिया समाज के पदाधिकारी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री के हेलीपैड पर पहुंचने के बाद पारंपरिक करमा नर्तक दलों ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत कर उनका स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों की थाप पर नर्तक दलों ने उत्साह और सांस्कृतिक रंगों से वातावरण को जीवंत बना दिया।मुख्यमंत्री श्री साय करमा नर्तक दलों के साथ कार्यक्रम स्थल तक पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।

Exit mobile version