Site icon Grand Gumber News

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जापान दौरा: निवेश और नवाचार की दिशा में कदम ,जेट्रो प्रतिनिधियों से मुलाकात,आईटी टेक्सटाइल्स-एयरोस्पेस में सहयोग पर चर्चा…

रायपुर :- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने टोक्यो में जापान एक्सटर्नल ट्रेड ऑर्गनाइजेशन के वरिष्ठ प्रतिनिधियों से भेंट कर निवेश व औद्योगिक सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा की। बैठक में आईटी, टेक्सटाइल्स, एयरोस्पेस, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स और स्वच्छ ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में अवसरों पर विशेष रूप से जोर दिया गया।मुख्यमंत्री ने जेट्रो प्रतिनिधियों को छत्तीसगढ़ की तेज़ी से प्रगति कर रही अर्थव्यवस्था में निवेश के लिए आमंत्रित करते हुए कहा कि राज्य पारदर्शी नीतियों, सुगम प्रक्रियाओं और मज़बूत आधारभूत संरचना के कारण निवेशकों के लिए आकर्षक गंतव्य बन रहा है।
अपने प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने गहन अंतरिक्ष चंद्रमा तक और उससे भी आगे प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष विज्ञान और नवाचारों की यह झलक, राजनांदगांव में प्रस्तावित स्पेस मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर को नई दिशा प्रदान करेगी।इसके अलावा श्री साय ने जापान में भारतीय समुदाय के साथ भी आत्मीय मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश की प्रगति, अधोसंरचना, एमएसएमई, स्टार्टअप्स और रोजगार सृजन पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ को जापान के व्यवसायों से जोड़ने की उनकी प्रतिबद्धता अत्यंत सराहनीय है।

Exit mobile version