Site icon Grand Gumber News

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धुरवा समाज के नुआखाई मिलन समारोह में सामाजिक भवन ओलेख का किया लोकार्पण,धुरवा समाज के विकास हेतु 5 डोम निर्माण और 75 लाख रुपए की घोषणा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जगदलपुर में धुरवा समाज के संभाग स्तरीय नुआखाई मिलन समारोह में सामाजिक भवन “ओलेख” का विधिवत उद्घाटन किया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने धुरवा समाज के लिए 5 स्थानों पर पंद्रह-पंद्रह लाख रुपए की लागत से डोम निर्माण के लिए कुल 75 लाख रुपए की घोषणा की और समाज के 36 सरपंचों द्वारा प्रस्तुत विकास प्रस्तावों को स्वीकृति देने का आश्वासन दिया।

श्री साय ने आदिवासी बहुल क्षेत्रों में विकास योजनाओं और नियद नेल्लानार योजना के माध्यम से सड़कों, पुलों, बिजली, पानी और आवास जैसी मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया।कार्यक्रम में समाज के सदस्यों और वरिष्ठ पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का पारंपरिक स्वागत किया। उन्होंने समाज की संस्कृति, परंपरा और वीर नायकों को नमन करते हुए भवन के लोकार्पण की बधाई दी।

Exit mobile version