
बिलासपुर में आज राजनीतिक और सामाजिक हलकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला, जब छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शहर पहुंचे। मुख्यमंत्री क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी की पुत्री और प्रसिद्ध उद्योगपति एवं जी न्यूज के चेयरमैन मंजीत सिंह गुम्बर के पुत्र के विवाह समारोह में शामिल होने आए।सीएम के आगमन पर हेलीपैड में उनका जोरदार स्वागत किया गया।

इस दौरान उपमुख्यमंत्री अरुण साव, मंत्री ओपी चौधरी, मंत्री केदार कश्यप, विधायक अमर अग्रवाल, विधायक शशांक शुक्ला एवं कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम स्थल पर माहौल औपचारिक, गरिमामय और उल्लासपूर्ण रहा।कार्यक्रम में जिले के प्रशासनिक अधिकारियों की भी बड़ी मौजूदगी रही। कलेक्टर, एसएसपी सहित अन्य विभागीय अफसर और कर्मचारी स्वागत एवं व्यवस्थाओं में शामिल रहे, जिससे कार्यक्रम में व्यवस्था और प्रोटोकॉल का निर्वहन सुनिश्चित किया गया।मुख्यमंत्री और मंत्रियों की उपस्थिति से यह विवाह समारोह चर्चा का केंद्र बना रहा। माना जा रहा है कि यह अवसर राजनीतिक और सामाजिक दोनों दृष्टि से महत्वपूर्ण रहा, जहाँ प्रदेश की शीर्ष हस्तियाँ एक मंच पर दिखाई दीं।




