
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने निवास कार्यालय में आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ राज्य गौ संरक्षण एवं संवर्धन समिति द्वारा तैयार संदर्भ ग्रंथ गाय धर्म एवं विज्ञान के नवीनतम संस्करण का विमोचन किया। यह ग्रंथ गौ विज्ञान परीक्षा–2025 के लिए तैयार किया गया है।मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह पुस्तक विद्यार्थियों के साथ-साथ समाज के लिए भी उपयोगी है। उन्होंने गौ विज्ञान के क्षेत्र में समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए इसे ज्ञानवर्धन की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।ग्रंथ के संपादक सुबोध राठी ने बताया कि पुस्तक में गौ की उत्पत्ति से जुड़े पौराणिक तथ्यों के साथ-साथ गाय के दूध, दही, घी, गोबर और गोमूत्र पर किए गए वैज्ञानिक शोधों को प्रमाणों सहित सरल भाषा में प्रस्तुत किया गया है। इसमें गौ-आधारित कृषि, पंचगव्य उत्पादों का वैज्ञानिक विश्लेषण और पर्यावरण संरक्षण में गौ की भूमिका को भी विस्तार से शामिल किया गया है। कार्यक्रम में अन्ना सपारे, मनोज पाण्डेय, हार्दिक कोटक, मन्मथ शर्मा, दुलार सिंह सिन्हा, हेमराज सोनी, विक्रम केवलानी, अनुज तुलावी, रेवा यादव, विक्रांत शर्मा, श्याम अड़ेपवार, शंभु दास महंत सहित संपादक मंडल के सदस्य उपस्थित रहे।




