Site icon Grand Gumber News

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का 7 अगस्त को जांजगीर प्रवास, मुख्यमंत्री सहित पूरा मंत्रिमंडल 7 अगस्त को आऐंगे जांजगीर…

जांजगीर-चांपा– मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 7 अगस्त को जांजगीर चंपा के प्रवास पर आ रहे हैं इस दौरान उनके साथ पूरा मंत्रिमंडल मौजूद रहेगा जहां वे छत्तीसगढ़ में चल रहे विकास की योजनाओं पर अपना लेखा-जोखा प्रस्तुत करेंगे मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण की बैठक मिलेंगे जो जांजगीर के जिला पंचायत के सभा कक्ष में होगी।बुधवार को जांजगीर कलेक्टर जन्मेजय महोबे और SP विजय कुमार पाण्डेय ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। संबंध में पुलिस अधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। वही सुरक्षा दृष्टिकोण से भी समस्त उपाय तय कर दिए गए हैं।

Exit mobile version