Site icon Grand Gumber News

मुख्यमंत्री साय ने बगिया में सुनी जनता की समस्याएं अधिकारियों को दिए आवेदनों के त्वरित निराकरण के निर्देश

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दीपावली के अवसर पर अपने गृह ग्राम बगिया पहुंचकर ग्रामीणों से मुलाकात की और शुभकामनाएं साझा कीं। इस दौरान उन्होंने आम जनता, किसानों, महिलाओं और छात्रों की समस्याएं सुनीं और आवेदन प्राप्त किए।

मुख्यमंत्री ने मौजूद अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी आवेदनों का त्वरित और समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जाए। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, सड़क और जनसुविधाओं से जुड़ी समस्याएं रखीं।

Exit mobile version