Site icon Grand Gumber News

मुख्यमंत्री से विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों की मुलाकात, विकास और आयोजनों पर चर्चा इंद्रावती बैराज पर आभार, जयंती महोत्सव का न्योता और सरपंचों से संवाद

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से विधानसभा स्थित उनके कार्यालय में मंगलवार को विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों ने सौजन्य मुलाकात की।जगदलपुर नगर निगम के महापौर संजय पांडेय के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने इंद्रावती नदी पर नए बैराज निर्माण की स्वीकृति मिलने पर मुख्यमंत्री का आभार जताया। इस बैराज के बनने से शहर में पेयजल आपूर्ति सुचारू होने की उम्मीद जताई गई है।इसी दौरान सर्व अनुसूचित जाति-जनजाति एवं अन्य पिछड़ा समाज के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को बसना में 14 अप्रैल को आयोजित फुले-नकुल-अंबेडकर जयंती मेला महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आमंत्रण दिया। मुख्यमंत्री ने आमंत्रण के लिए आभार व्यक्त करते हुए आयोजन के सफल होने की शुभकामनाएं दीं।वहीं जसपुर जिले से अध्ययन भ्रमण पर आए सरपंचों के प्रतिनिधिमंडल ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचायतों के विकास में सरपंचों की भूमिका अहम है और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन से गांवों को आदर्श बनाया जा सकता है। उन्होंने सरपंचों से ग्रामीण विकास योजनाओं को सक्रियता से लागू करने का आग्रह किया।

Exit mobile version