
मुजगहन थाना क्षेत्र के ग्रामीणों ने इलाके के कुख्यात निगरानी बदमाश तरुण रात्रे के खिलाफ थाने का घेराव कर विरोध जताया। ग्रामीणों का आरोप है कि जेल से छूटने के बाद तरुण अपने गैंग के साथ चाकू-तलवार लहराकर गांवों में रंगदारी कर रहा है और लोगों को धमका रहा है। उसके खिलाफ 17 से ज्यादा आपराधिक मामले दर्ज हैं।बदमाशी का CCTV फुटेज सामने आने के बाद ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर आरोपी को जिलाबदर करने की मांग की। विरोध के बाद ग्रामीण अब गृहमंत्री और DCM के निवास की ओर रवाना हो गए हैं। मामला मुजगहन थाना क्षेत्र का है।




