Site icon Grand Gumber News

मुलमुला पुलिस की तत्परता से लूट का आरोपी गिरफ्तार ग्राम कोसा में हुई वारदात, आरोपी जेल भेजा गया

जांजगीर-चांपा जिले के थाना मुलमुला क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोसा में हुई लूट की घटना में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। घटना 9 जनवरी की रात करीब 8:30 बजे की है, जब ग्राम खपरी निवासी वीरू कुर्रे अपने चचेरे भाई संतकुमार कुर्रे के साथ मोटर साइकिल से लौट रहे थे। इसी दौरान दो युवकों ने रास्ता रोककर गाली-गलौज व मारपीट करते हुए उनसे 3500 रुपये नगद और दो मोबाइल फोन लूट लिए थे। मामले में थाना मुलमुला में प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में मुखबिर की सूचना पर आरोपी विकास भंडारी उर्फ चकरी निवासी ग्राम कोसा को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया, जिसके कब्जे से 500 रुपये नगद तथा ओप्पो और सैमसंग कंपनी के मोबाइल फोन जप्त किए गए। घटना में शामिल अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही है।

Exit mobile version