Site icon Grand Gumber News

मुलमुला पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाईग्राम पकरिया में जुआ खेल रहे 10 जुआरी गिरफ्तार, नगद रकम व ताश की गड्डी बरामद

पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडे के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में जिले में जुआ-सट्टा पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना मुलमुला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम पकरिया में जुआ खेल रहे 10 जुआरियों को रंगेहाथ पकड़ लिया।कार्रवाई एसडीओपी अकलतरा प्रदीप कुमार सोरी के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम ने दो अलग-अलग स्थानों पर दबिश दी, जहां आरोपी ताश की गड्डियों के साथ दांव लगा रहे थे।

मौके से पुलिस ने ₹5040 नगद राशि और 52 पत्तियां बरामद कीं। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही की गई।गिरफ्तार आरोपियों में मनीराम मेहर, अर्जुन यादव, इंदल यादव, मुन्ना यादव, भुवन भास्कर, राजू केंवट, रमेश टंडन, श्रीपाल सोनवानी, सक्कुराम खुसरो और अजय टंडन शामिल हैं। सभी आरोपी ग्राम पकरिया, पामगढ़ और चंडीपारा के रहने वाले हैं।इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक पारस पटेल एवं उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में जुआ-सट्टा खेलने या संचालित करने वालों के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Exit mobile version