Site icon Grand Gumber News

मेला देखकर लौट रही युवती से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार सरकंडा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, कुछ ही घंटों में दबोचा गया युवक

सरकंडा क्षेत्र में मेला देखकर लौट रही युवती से पड़ोसी युवक रोहित यादव ने रास्ते में छेड़छाड़ कर धमकाया। पीड़िता की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को साइंस कॉलेज के पास डबरीपारा से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर बनाई गई विशेष टीम ने आरोपी से पूछताछ में वारदात कबूल कराई। रोहित यादव को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

Exit mobile version