Site icon Grand Gumber News

मेहंदीपारा में चांपा पुलिस की ताबड़तोड़ रेड—शराब व गांजा बरामद महिला से 6 लीटर शराब, युवक से 1.5 किलो गांजा जब्त—तीन संदिग्ध गिरफ्तार

चांपा थाना पुलिस ने शनिवार सुबह मेहंदीपारा बस्ती में बड़े पैमाने पर सर्च-ऑपरेशन चलाते हुए अवैध शराब और गांजा बरामद किया। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय के निर्देश पर SDOP यदुमणी सिदार और थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता की टीम ने बस्ती को घेराबंदी कर चेकिंग की।

कार्रवाई में एक महिला से 6 लीटर देशी महुआ शराब और एक युवक से 1.5 किलो गांजा मिला, जिस पर आबकारी एवं NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।टीम ने मौके से तीन संदिग्धों को भी पकड़कर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। थाना चांपा पुलिस ने बताया कि क्षेत्र में अवैध कारोबार रोकने लगातार अभियान जारी रहेगा।

Exit mobile version