Site icon Grand Gumber News

मैग्नेटो मॉल के पास देर रात तक पान दुकान खोलकर माहौल खराब करने वाले पान किंग दुकान को नगर निगम ने सील कर दिया है।

मैग्नेटो मॉल के पास देर रात तक पान दुकान खोलकर माहौल खराब करने वाले पान किंग दुकान को नगर निगम ने सील कर दिया है। बता दें कि बीते दिनो सीएसपी सिविल लाइन योगेश कुमार की टीम ने शिकायत पर मैग्नेटो मॉल के पास स्थित दुकान पर दबिश देकर देर रात तक दुकान खोलकर माहौल खराब करने के मामले में कार्यवाही की थी।

वहीं उन्होंने नगर निगम को भी पत्राचार कर दुकान सील करवाने की मांग की थी। जिसपर अमल करते हुए नगर निगम ने जांच पड़ताल के बाद पान किंग के नाम से मैग्नेटो मॉल के पास दुकान चालने वाले संचालक को दोषी पाया और गुरुवार को दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर दुकान सील कर दिया।

Exit mobile version