Site icon Grand Gumber News

मैनपाट में बॉक्साइट खदान का जोरदार विरोध जनसुनवाई में फूटा गुस्सा, ग्रामीणों ने कहा जमीन नहीं देने देंगे

अंबिकापुर के मैनपाट के कमलेश्वरपुर में प्रस्तावित मां कुदरगढ़ी स्टील प्राइवेट लिमिटेड की बॉक्साइट खदान को लेकर बुधवार को हुई पर्यावरणीय जनसुनवाई भारी विरोध का मैदान बन गई। हजारों ग्रामीणों ने खदान का तीखा विरोध किया और चेतावनी दी कि जल-जंगल-जमीन के साथ छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं होगी। ग्रामीणों ने मंच के सामने नारेबाजी करते हुए कहा हमारी भूमि हमारी पहचान है, इसे किसी कीमत पर नहीं सौंपेंगे।एक युवक ने जनसुनवाई के दौरान दो टूक कहा अगर जरूरत पड़ी तो हम मैनपाट के हिड़मा बनेंगे, खदान खोलने नहीं देंगे।ग्रामीणों का आरोप है कि खदान खुलने से पर्यावरण, पानी, खेती और आदिवासी जीवन पर गंभीर असर पड़ेगा। प्रशासन ने विरोध को देखते हुए स्थिति पर नजर बनाए रखी, लेकिन ग्रामीणों ने साफ कहा लड़ाई आगे और तेज होगी।

Exit mobile version