
बिलासपुर में 10 मई को आपदा प्रबंधन की तैयारियों को परखने के लिए 36 मॉल और रेलवे स्टेशन में मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह और कलेक्टर संजय अग्रवाल की निगरानी में हुए इस अभ्यास में हवाई हमला, आगजनी और विस्फोट जैसी आपात स्थितियों से निपटने का रिहर्सल किया गया।

मॉल में आग लगने की स्थिति, विस्फोटक खोज और भीड़ नियंत्रण जैसे अभ्यास किए गए। डॉग स्क्वाड और फायर ब्रिगेड की मदद से लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने और प्राथमिक उपचार की प्रक्रिया दिखाई गई। साथ ही आम नागरिकों को भी इस ड्रिल में शामिल कर जन-जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया।

रेलवे स्टेशन पर संदिग्ध व्यक्तियों की जांच, बम निरोधक अभ्यास और भीड़भाड़ में नियंत्रण जैसे कदमों का प्रदर्शन किया गया। SSP और कलेक्टर ने मौके पर मौजूद रहकर तैयारियों की समीक्षा की और कहा कि इस तरह की मॉक ड्रिल से आम जनता का आत्मविश्वास भी बढ़ता है।




