Site icon Grand Gumber News

मॉडिफाई साइलेंसर पर रायगढ़ पुलिस का सख्त एक्शन 11 वाहन पकड़े, 50 साइलेंसर बुलडोजर से नष्ट

रायगढ़ पुलिस ने मॉडिफाई साइलेंसर लगे वाहनों के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए सख्त कार्रवाई की है। शहर में विभिन्न चेक प्वाइंट पर चलाए गए सघन जांच अभियान के दौरान 11 वाहनों को पकड़ा गया, जिनमें तेज आवाज वाले मॉडिफाई साइलेंसर लगे हुए थे। इन वाहनों को ट्रैफिक थाना लाकर साइलेंसर हटवाए गए और चालानी कार्रवाई की गई।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने वाहन चालकों और उनके अभिभावकों को पुलिस कार्यालय बुलाकर कड़ी समझाइश दी और भविष्य में नियम उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी। अभियान के तहत जब्त किए गए करीब 50 मॉडिफाई साइलेंसरों को बुलडोजर से नष्ट किया गया। एसएसपी ने नागरिकों से अपील की है कि ऐसे वाहनों की जानकारी पुलिस को दें, ताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके, साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Exit mobile version