37.3 C
Bilāspur
Wednesday, April 8, 2026
spot_img

मोटर साइकिल लूट के दो आरोपी गिरफ्तार,चकरभाठा पुलिस की त्वरित कार्रवाई, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल…

बिलासपुर :- चकरभाठा थाना क्षेत्र के वाणीराव पेट्रोल पंप जोगीपुर के पास से मोटर साइकिल लूटने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना 5 अगस्त की सुबह हुई थी, जब सब्जी मंडी जाने निकले प्रार्थी से बदमाशों ने मारपीट कर मोटर साइकिल छीन ली।घटना की रिपोर्ट मिलते ही चकरभाठा पुलिस ने टीम गठित कर जांच शुरू की। सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर आरोपियों के पल्सर वाहन का नंबर सामने आया, जिससे उनकी पहचान की गई।पुलिस ने आरोपी विकास यादव उर्फ मुकेश निवासी धरदेई, थाना शिवरीनारायण, जिला जांजगीर-चांपा और रोशन भास्कर निवासी कोहरौंदा, थाना बिल्हा, जिला बिलासपुर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों ने वारदात स्वीकार कर ली।आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles